MADYPRADESH C.M. YOJNA - Arihanttrick

Subscribe Us

Ads Here

Sunday, 26 March 2017

MADYPRADESH C.M. YOJNA

लाडली लक्ष्मी योजना 

बेटियों के जन्म और उनकी शिक्षा को लेकर समाज की सोच बदलने और लिंग अनुपात का अंतर कम करने के मकसद से या योजना लागू करने वाला मध्यप्रदेश देश पहला राज्य है बेटी के जन्म के बाद उसके नाम से राज्य सरकार ₹30000 के राष्ट्रीय बचत पत्र खरीदकर उसके परिवार को देती है बेटी की कक्षा छठवीं नवी और ग्यारहवीं में प्रवेश करने पर  2000 4000 तथा ₹7500 और 11 वी से 12 वीं तक ₹200 हर महीने दिए जाते हैं 21 साल की उम्र होने पर उसे योजना की पूरी राशि लगभग एक लाख रुपए से अधिक एक मुस्त दी जाती है अब तक 24  लाख बेटियों को यह लाभ मिल चुका है माता पिता योजना की पूरी जानकारी के लिए अपने पास आंगनवाड़ी परियोजना अधिकारी या लोक सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं

गांव की बेटी योजना

 गांव की प्रतिभाशाली सभी वर्ग की बालिकाओं के लिए कॉलेज की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए या योजना शुरू की गई है इसमें सामान्य डिग्री की पढ़ाई के लिए हर शैक्षणिक सत्र में 5000रु और इंजीनियरिंग या मेडिकल में पढ़ने वाली छात्राओं को 7500 रुपए दिए जाते हैं वर्ष 2015 16 तक 290116 बेटियों को योजना का लाभ मिल चुका है अधिक जानकारी कॉलेज के प्राचार्य से ली जा सकती है

स्वागत लक्ष्मी योजना

समाज के हर वर्ग में महिलाओं के प्रति सोच और व्यवहार में बदलाव आए लिंग अनुपात सुधरे और कन्या भ्रूण हत्या जैसी घटनाएं खत्म हो इस संबंध में जागरुकता के लिए 10 जिलों में या विशेष कार्यक्रम शुरु किया गया है इसमें अब तक 12335 बालिका और महिलाएं सम्मानित हुई है 

No comments:

Post a Comment