प्रोग्रामिंग भाषाएं
कंप्यूटर के लिए विशेष प्रकार की भाषाओं में प्रोग्राम लिखे जाते हैं इन भाषाओं को प्रोग्रामिंग भाषाएं कहते हैं इन भाषाओं की अपनी एक अलग व्याकरण होती है प्रोग्रामिंग भाषाओं को तीन प्रमुख भागों में विभाजित किया गया हैंनिम्न स्तरीय भाषाएं :- निम्न स्तरीय भाषाएं कंप्यूटर की आंतरिक कार्यप्रणाली के अनुसार बनाई जाती है इन के दो प्रमुख उदाहरण हैं
मशीनी भाषा :- ये भाषाएं केवल बायनरी अंकों (0 या 1 ) से बनी होती है प्रत्येक कंप्यूटर के लिए उसकी अलग मशीनी भाषा होती है
असेंबली भाषा :- इनमे 0 से 1 की सृंखलाओ के स्थान पर अंग्रेजी के अक्षरों और कुछ गिने-चुने शब्दों को कोड के रूप में प्रयोग किया जाता है
मध्य स्तरीय भाषाएं :- ये भाषाएं निम्न स्तरीय तथा उच्च स्तरीय भाषाओं के मध्य पुल का कार्य करती है
उच्च स्तरीय भाषाएं :- ये भाषाएं कंप्यूटर की आंतरिक कार्यप्रणाली पर आधारित नहीं होती है इन भाषाओं में अंग्रेजी के कुछ चुने हुए शब्दों और साधारण गणित में प्रयोग किए जाने वाले चिन्हों का प्रयोग किया जाता है जैसे फोर्ट्रन पास्कल आदि


No comments:
Post a Comment