मध्यप्रदेश में खेल वृत्ति के बारे में विस्तृत जानकारी - Arihanttrick

Subscribe Us

Ads Here

Friday, 6 December 2019

मध्यप्रदेश में खेल वृत्ति के बारे में विस्तृत जानकारी

मध्यप्रदेश में खेल

1- खेल वृत्ति :- किसी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 19 वर्ष से कम उम्र में स्वर्ण पदक विजेता रहा हो जिसने व्यक्तिगत अथवा दिल्ली खेल में प्रथम स्थान प्राप्त करके उपलब्धि अर्जित की हो और वहां खेल विशेष राष्ट्रीय खेलों में सम्मिलित किया गया हो।

2- सम्मान निधि :- यह निधि मध्यप्रदेश के ऐसे मूलनिवासी खिलाड़ी जिसने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं ओलंपिक विश्व चैंपियनशिप वर्ल्ड कप एशिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कोई पदक जीता हो उन्हें सम्मान निधि प्रदान की जाती है।

3- विक्रम पुरस्कार:- राज्य के मूल निवासी ऐसे खिलाड़ी जिसने विगत 5 वर्षों में न्यूनतम 2 वर्षों तक वरिष्ठ वर्ग की राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो उनके सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जाता है।

4- एकलव्य पुरस्कार:- यह पुरस्कार राज्य के ऐसे मूलनिवासी खिलाड़ी जिसने विगत 5 वर्षों में न्यूनतम 2 वर्षों में राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो उन्हें प्रदान किया जाता है।

5- विश्वामित्र पुरस्कार :- राज्य के ऐसे खेल प्रशिक्षक को प्रदान किया जाता है जिसने विगत 5 वर्षों में न्यूनतम दो ऐसे खिलाड़ी को प्रशिक्षित किया हो जिन्होंने राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में विक्रम अथवा एकलव्य पुरस्कार में स्वर्ण पदक रजत पदक या कास्य पदक अर्जित किया हो।

No comments:

Post a Comment